Rudraprayagउत्तराखंड

बारिश और कोहरे के बीच भी सुरक्षित ‘बाबा केदार’ की यात्रा

हर मोर्चे पर अलर्ट प्रशासन

Date/01/04/2026

Rudraprayag/ Uttarakhand prime 24×7 

रूद्रप्रयाग। प्रतिकूल मौसम के बावजूद केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। बीते दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छाए कोहरे के बीच जिला प्रशासन ने सतर्कता को और बढ़ाते हुए यात्रा प्रबंधन को हाई-अलर्ट मोड पर रखा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख पड़ावों पर तैनात सेक्टर अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से मौसम, सड़क और पैदल मार्ग की स्थिति, श्रद्धालुओं की आवाजाही और संभावित जोखिमों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और हर छोटी-बड़ी सूचना समय पर कंट्रोल रूम तक पहुंचाएं। खासकर बारिश, हिमपात और लो-विजिबिलिटी जैसी परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

खराब मौसम के चलते हेली सेवाओं के संचालन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो, इसके लिए उड़ानों का संचालन पूरी तरह मौसम की अनुकूलता पर निर्भर रखा गया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर कोहरे और बारिश के बावजूद सुरक्षा बलों के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेन शेल्टर, गर्म पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार संचालित की जा रही हैं, जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन के समन्वित और सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि खराब मौसम के बावजूद बाबा केदार की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button