बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी मौसम सर्द हुआ – Uttarakhand Prime 24X7

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी मौसम सर्द हुआ

दिनांक/09/12/2024

Badrinath/Uttarakhandprime 24×7 

बदरीनाथ/केदारनाथ। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में बीते कल रविवार देर शाम 8 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हुई। नवंबर में यात्राकाल समाप्त होने के बाद धामों में सर्दी बढ़ गयी थी लेकिन बारिश एवं बर्फबारी नहीं हुई थी जिसे मौसम की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा था

लेकिन कल हुई बर्फबारी से मौसम में अनुकूलता आ रही है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के चार स्वयंसेवक तथा श्री केदारनाथ धाम में दो स्वयं सेवक मंदिर सुरक्षा में तैनात हैं। दोनों धामों में 5 सेमी तक बर्फ जमी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *