फ्लो बाजार का आगाज, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम – Uttarakhand Prime 24X7

फ्लो बाजार का आगाज, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

Date/16/10/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड के वार्षिक प्रमुख आयोजन फ्लो बाजार द वेडिंग एडिट का शुभारंभ देहरादून के मालसी स्थित द सॉलिटेयर फार्म्स में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी ने किया। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की चेयरपर्सन तृप्ति बेहल, पूर्व चेयरपर्सन कोमल बत्रा, पूर्व चेयरपर्सन एवं नेशनल गवर्निंग बॉडी सदस्य नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी सोती, वाइस चेयरपर्सन स्मृति बत्ता, सचिव हरप्रीत मारवाह, कोषाध्यक्ष मनीत सूरी, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्रुति गुप्ता सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए तृप्ति बेहल ने फ्लो बाजार की परिकल्पना और महिला उद्यमियों, डिजाइनरों, शिल्पकारों तथा उभरते व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संगठन के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए संपर्क स्थापित करने और व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भरत सिंह चैधरी ने फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की पहलों की सराहना की और आर्थिक विकास तथा सामुदायिक उत्थान में महिला उद्यमियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सतत व्यवसाय विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संगठन की प्रशंसा की। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया, प्रदर्शकों से बातचीत की और उनके उत्पादों, रचनात्मकता तथा प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड की प्रदेश सचिव नेहा जोशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी के स्टॉलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों से संवाद किया और उनकी सहभागिता एवं प्रयासों के लिए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *