Dehradunउत्तराखंड

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन

स्पार्क टेक्नोलॉजीज, स्पेक्स एवं एसीआईसी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास

Date/14/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्पार्क टेक्नोलॉजीज, ऐ सी आई सी उत्तराँचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन और स्पेक्स द्वारा फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्टेम लैब का उद्घाटन, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि, अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, सदस्य प्रबंधन समिति अवनीश ओबोरॉय एवं अध्यक्ष स्पैक्स डॉ. बृज मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और अवलोकन उसका पहला चरण है। स्टेम लैब विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने तथा विज्ञान को सहज रूप से सीखने का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करती है।”

इस अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा व्यवहारिक एवं आनंददायक तरीके से दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थी प्रयोगों के माध्यम से सीख सकें और वैज्ञानिक सोच विकसित कर सकें।

अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन ने भी विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।डॉ. देवेंद्र भसीन ने विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।

इसी क्रम में अध्यक्ष ैच्म्ब्ै डॉ. बृज मोहन शर्मा ने कहा कि स्टेम लैब सोच, अवलोकन, प्रयोगात्मक गतिविधियों, सीखने तथा विज्ञान को खेल-खेल में समझने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए असीम संभावनाएँ प्रदान करता है। स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में नमरा, पल्लवी शर्मा, ज्योति गौतम, जीनत एवं अदीबा अकील तथा हाईस्कूल वर्ग में मुनंज्जा को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सहयोगियों को “विज्ञान संचारक सम्मान” से भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अनीता गहलोत, स्पार्क टेक्नोलॉजीज, दिव्या बंसल, स्मार्ट सर्किट्स इनोवेशन, सेल्टोस इनोवेशन फाउंडेशन, मोहित अग्रवाल तथा हिमांशु तिवारी प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button