Dehradunउत्तराखंड

फांसी पर लटकता हुआ मिला महिला का शव, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप।

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

 

देहरादूनउत्तराखण्ड प्राइम 29/05/23 सोमवार को वन विभाग रेंज कार्यालय आशा रोड़ी के कर्मचारी आवास में एक महिला का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने  मृतका को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग छह बजे शबनम (35) पत्नी राशिद का शव घर के बाहर पिकअप वाहन की रेलिंग पर चुन्नी से लटकता हुआ मिला, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत की वजह फांसी है

बताया जा रहा है कि मृतका शबनम और उसका पति अपने बच्चों के साथ अपनी ननद रोशन जो वन दरोगा है, के साथ सरकारी आवास पर निवास करती थी।

वहीं मृतका शबनम के मायके वालो ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि हमे सुबह लगभग 10ः30 बजे सूचना दी गई कि शबनम का इंतेकाल हो गया है, हमसे फांसी पर लटकने वाली बात छुपाई गई थी और ना ही कोई सुसाइड नोट मिला।

 

हमारे आने से पहले ही पोस्टमार्टम करा दिया गया। साथ ही परिजनो ने मृतक शबनम की ननद पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी ननद आये दिन उसे परेशान करती थी, और झगड़ा करती थी एवं अपने वन दारोगा होने का धौंस जमाती थी। साथ ही मृतक के मायके वालो ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाये और दोषियों को सजा दिलाई जाये।

 

शव को देखने पर कई तरह के सवाल उठते हैं :

1. जब कोई भी व्यक्ति फांसी लगायेगा चाहे वह खुद लगाये या उसके साथ जबरदस्ती की गई हो तो वह छटपटाता जरूर है, लेकिन मृतक शबनम के पैर से लगता हुआ प्लास्टिक का बाल्टी और चप्पल को ध्यान से देखे तो कहानी कुछ और ही बयां करती है।

2. अकसर देखा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो घर के अंदर पंखे से या कुछ दूसरी चीजो से लटककर आत्महत्या करता है लेकिन यहां पर मृतका का शव निष्प्रयोज्य वाहन पिकअम की रेलिंग से लटकता हुआ मिला। जो ठीक उसके निवास स्थान के बाहर जरजर अवस्था में खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button