प्रदेश में बहती विकास की गंगा और पीएम के राज्य के प्रति लगाव से दिलों मे बसते हैं मोदीः भट्ट – Uttarakhand Prime 24X7

प्रदेश में बहती विकास की गंगा और पीएम के राज्य के प्रति लगाव से दिलों मे बसते हैं मोदीः भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य मे बह रही विकास की गंगा और मोदी के उत्राखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड निवासियों के दिलों में बसते हैं। पार्टी महा जनसंपर्क अभियान में सरकार के कामों को लेकर घर घर पहुंच रहे हैं और पांचों लोकसभा सीटों पर प्रचंड जीत के रूप में हमे जनता का आशीर्वाद मिलना तय है।

राजधानी में एक निजी चैनल के कार्यक्रम एवं उसके उपरांत पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा कि राज्य मे डबल इंजन की सरकार में चैमुखी विकास की गाड़ी प्रत्येक दिशा में तीव्र गति से दौड़ रही है। आज राज्य में कोई ऐसा घर नहीं है जहां सामान्यता बिजली, पानी, सड़क, घरेलु गैस, शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधा ना हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश मे ढांचागत विकास में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। यही वजह है कि इस वर्ष चार धाम यात्रा में मात्र डेढ़ महीने में ही तीर्थयात्रियों की संख्या विगत वर्ष के पूरे यात्राकाल के बराबर पहुंचने वाली है। जिसका परिणाम स्थानीय व्यापारियों को लाभ के रूप में प्राप्त हो रहा है और यह आने वाले समय में रिवर्स पलायन में भी मददगार साबित होने वाला ह। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को प्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाएं रास नहीं आ रही है और यही वजह है कि उनके शीर्ष नेता पीक सीजन में मसूरी जैसे पर्यटक स्थल में राजनीतिक कार्यक्रम कर प्रदेश की छवि खराब का प्रयास कर रहे हैं। श्री भट्ट ने कांग्रेस के रुख को लेकर पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को संजोते हुए प्रदेश की डेमोग्राफी एवं पहचान बनाये रखने के लिए लगातार कड़े निर्णय ले रही है। चाहे कठोरतम धर्मांतरण कानून लाना हो या समान नागरिक संहिता और कड़े भू कानूनों की दिशा में बढ़ते कदम हों सरकार किसी भी स्थिति मे देव भूमि की संस्कृति और धार्मिक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दास्त नही करेगी। भट्ट ने कहा कि मुद्दाविहीन और नेतृत्वहीन कांग्रेस पार्टी के पास अपना कोई विजन नही है, यही वजह है कि वह हमारे कार्यक्रमों से ही अपनी राजनीति के विषय निकालते हैं। आपस की गुटबाजी में होने वाले नफा नुकसान के मद्देनजर कभी तारीफ व कभी निरर्थक आलोचना करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *