पैराफिट से टकराई स्कूटी, खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर – Uttarakhand Prime 24X7

पैराफिट से टकराई स्कूटी, खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर

दिनांक/05/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। देहरादून-मसूरी रोड पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गज्जी बैंड के पास पैराफिट से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी युवती खाई में जा गिरी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के मोरी तहसील के हड़वाड़ी निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह और प्रिया निवासी कोटगांव, मोरी (उत्तरकाशी) स्कूटी से पुरोला से देहरादून की ओर रहे थे। जैसे ही वो गज्जी बैंड के पास पहुंचे. तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी पैराफिट से टकरा गई।

पैराफिट से टकराने के बाद स्कूटी सड़क पर गिर पड़ी, लेकिन पीछे बैठी युवती संतुलन न संभाल पाने के कारण सीधे खाई में जा गिरी। खाई की गहराई काफी होने की वजह से युवती को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खाई में उतरकर युवती को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल मसूरी उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *