HaridwarUncategorizedउत्तराखंडदुखद

पैथोलॉजी लैब में गोली लगने से युवक की संदिग्ध मौत

पैथोलॉजी लैब में गोली लगने से युवक की संदिग्ध मौत

दिनांक/01/04/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। जिले के खानपुर में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लैब में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। खानपुर पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, लालचंदवाला गांव निवासी नावेद पुत्र याकूब (उम्र 20 वर्ष) खानपुर थाना क्षेत्र की एक पैथोलॉजी लैब गया था। युवक के अंदर जाने के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पैथोलॉजी लैब के बाहर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पर नावेद लहूलुहान हालत में पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में खानपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, परिजनों को जानकारी मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए। जहां युवक को लहूलुहान देख परिजनों के होश उड़ गए और चीख पुकार मचने लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया. जबकि, मौके पर मिले बारह बोर के तमंचे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button