उत्तराखंडक्राइम

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के ताऊ के बेटे की निर्मम हत्या

धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी ने की हत्या

Date/08/02/2026

Champawat/ Uttarakhand prime 24×7 

चंपावत। सनिया गांव में पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के ताऊ के बेटे अंबादत्त खर्कवाल (80) की पड़ोसी सुभाष खर्कवाल ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अंबादत्त घर लौटने के कुछ ही देर बाद मारे गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हिमेश खर्कवाल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हिमेश खर्कवाल के ताऊ के बेटे अंबादत्त खर्कवाल की गांव के ही एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही पूछताछ कर रही है। पूर्व विधायक खर्कवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भाई से अगाध लगाव था। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। जिला मुख्यालय से 15-16 किलोमीटर दूर शनिवार को सनिया गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग अंबादत्त खर्कवाल की गांव के ही सुभाष खर्कवाल ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के ताऊ के लड़के और उनके चचेरे भाई थे।

अंबादत्त अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि शादी शुदा दो बेटे गांव से बाहर रहते हैं। अंबादत्त दो दिन पूर्व अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने हल्द्वानी गए थे और शुक्रवार को टनकपुर में रह रहे अपने बेटे के घर रुकने के बाद शनिवार को ही गांव लौटे थे। टनकपुर से घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही सनकी युवक ने उनके गले में दराती से बार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के अनुसार अंबादत्त खर्कवाल काफी मिलनसार थे और हर दुख सुख में लोगों के घर पहुंच जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे।

साथ ही क्षेत्र के जाने माने होल्यार भी थे। जिस युवक ने उनकी हत्या की वह उनका पड़ोसी था और उसके साथ अंबादत्त का कोई झगड़ा भी नहीं था। कई बार वह अंबादत्त के साथ बैठकर बातचीत भी किया करता था। ग्रामीणों के अनुसार अंबादत्त को शनिवार को उनकी बहू टनकपुर से चंपावत तक अपने साथ लेकर आई थी। बहू चंपावत में किसी स्वयंसेवी संस्था की बैठक में चली गई और अंबादत्त गांव के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचे 15 मिनट भी नहीं हुए थे कि उनके पड़ोसी युवक सुभाष चंद्र खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल ने हाथ में पकड़े धारदार हथियार (दराती) से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले से अंबादत्त लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद आज अंतिम संस्कार होगा। वहीं पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने बताया कि उनके भाई की मृत्यु से काफी आहत हैं। आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्राथमिकी भी पंजीकृत हो चुकी है।

गांव वालों ने बताया कि युवक ने मृतक अंबादत्त को कई बार जमीन में घसीटा और मरने के बाद उनके शरीर में कई बार फावड़े से वार किया और पास में ही लगी चारा काटने की मशीन के पास शव को ऐसा रख दिया जैसे वह बैठे हुए हों।

कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा लेकिन वे डर के मारे मौके पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को जरूर दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह तीन चार दिन से ज्यादा परेशान था। मृतक अंबादत्त की पत्नी का निधन लगभग आठ साल पूर्व हो गया था। वे घर में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। चंपावत में बीज भंडार की दुकान चलाने वाले जीवन उप्रेती ने बताया कि चार दिन पहले वे उनकी दुकान से चप्पन कद्दू, शिमला मिर्च, टमाटर आदि का बीज लेकर गए थे। इनके बड़े पुत्र उद्यान विभाग में कार्यरत हैं, जो टनकपुर रहते हैं। जबकि छोटे पुत्र बच्चों के साथ चंपावत में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button