Mussoorieउत्तराखंड

पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने पुरूकुल-मसूरी रोपवे परियोजना पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने पुरूकुल-मसूरी रोपवे परियोजना पर उठाए सवाल

Date/11/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पुरूकुल रोपवे योजना का उददेश्य मसूरी के पर्यटन को बढावा देने के साथ ही यातायात के दबाव को कम करने के लिए बनाया जा रहा है यह परियोजना तभी फायदेमंद होगी जब वह पूरी तरह सुरक्षित बनेगी। ताकि स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचायेगी। परियोजना में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इस परियोजना की हर छोटी बड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। ताकि लोगों सहित पर्यटकों को पता रहे कि यह कार्य पूरी तरह सुरक्षित हो। इस परियोजना के लिए दो हजार गाड़ियों की पार्किग भी बनायी जा रही है। जो सवाल उठाये जा रहे है, उस परियोजना का पूरा परीक्षण सरकार को करानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना से बचा जा सके। हालांकि यह इंजीनियरिंग की तकनीकि से बनायी जा रही है लेकिन जो सवाल खडे हो रहे है, उसकी डीपीआर की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए समय रहते कमियों को दूर किया जाय। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून मसूरी में पहाड़ की संरचना अति संवेदनशील है, जिस कारण जो संभावना जतायी जा रही है, उस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। रोपवे के लिए जो पिलर लगाये जा रहे है उस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवीद्र जुगराण ने भी सवाल खड़े किए हे व इसे यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं बताया है व कहा कि ये पिलर यात्रियों के भार उठाने में सक्षम होगें यह सवाल है। पुरुकुल मसूरी प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 285 करोड़ है और प्रति घंटा 1000 लोग रोपवे से मसूरी आ सकेंगे इसकी दूरी लगभग 5. 58 किमी है ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इस परियोजना के लिए सभी मानक पूरे किए जाने अनिवार्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button