Mussoorieउत्तराखंड

पुलिस ने अचेत अज्ञात को अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने अचेत अज्ञात को अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Date/19/09/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। कैंपटी रोड पर एक व्यक्ति सड़क के किनारे अचेत पाया गया। सूचना पर पुलिस ने अचेत व्यक्ति को 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई, परंतु उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। मृतक का हुलिया एवं पहनावा पहचान हेतु मृतक पुरुष की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, शरीर दुबला-पतला, रंग सांवला, सिर के बाल काले-सफेद तथा चेहरे पर घनी काली-सफेद दाढ़ी एवं मूंछ हैं। मृतक ने भूरे रंग का स्वेटर, उसके ऊपर नीले-भूरे रंग की जैकेट हुडी, नीचे ग्रे रंग की कार्गो पैंट तथा पैरों में काले रंग के मोजे पहने हुए हैं। मृतक के हाथ की उंगली में धातु की अंगूठी भी पहनी हुई है। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त हुलिया एवं पहनावे के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन से भी अनुरोध है कि यदि उक्त हुलिया एवं पहनावे वाले व्यक्ति के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो तो तत्काल कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button