पानी का टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

पानी का टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

Date/28/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पर्यटन नगरी में पानी की आपूर्ति करने के लिए मसूरी आ रहा पानी का टैंकर प्रातः पौने छह बजे के करीब मसूरी झील के समीप गजि बैंड से पहले अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक पानी का टेंकर पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था जो मसूरी झील व गजि बैंड के बीच में अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा व स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को टेंकर के अंदर से रेस्कयू कर निकाला व उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए रवाना किया जहां उपचार के दौरान चालक की मृत्यु हो गयी। साथ ही घटना की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को दी गई, जिस पर टैंकर मालिक भी मौके पर पहुँच गए। मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल, निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में आवश्यक जांच, वैधानिक कार्यवाही एवं पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *