Date/02/11/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय विरासत को संरक्षित करने के संकल्प के साथ मसूरी में रोटरैक्ट क्लब ऑफ आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के सहयोग से श्बुरांश- अ लव लेटर टू द हिल्सश् अभियान का आयोजन किया। जोन-7 की इस पहल के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित मसूरी के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को बचाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस पहल की परिकल्पना जोनल प्रमुख आरटीआर युविका असवाल, सहायक जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (एडीआरआर) तथा जोन-7 की सहायक जिला रोटरैक्ट सचिव (एडीआरएस) आरटीआर माहिन्या मिश्रा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मालरोड पर जागरूकता रैली के साथ हुआ। रोटरैक्टर्स और रोटेरियन्स ने रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रकृति संरक्षण और पहाड़ों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संदेश दिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पौधे लगाकर हरित भविष्य की दिशा में सार्थक पहल की गई। कार्यक्रम का समापन रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के सदस्यों के साथ आयोजित ट्रेकिंग गतिविधि से हुआ। इससे प्रतिभागियों के बीच आपसी सहयोग, मित्रता और सामुदायिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का संचालन आरटीआर तनुष, आरटीआर खनक और आरटीआर अनुमेहा गौर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उनके समर्पित प्रयासों और बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के कुलपति आरटीएन अनिल राव पैला के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरी पहल के दौरान रोटरैक्टर्स को निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान किया।