पहले चरण में 24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकासनगर के 514 बूथों पर होगा पंचायत चुनाव – Uttarakhand Prime 24X7

पहले चरण में 24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकासनगर के 514 बूथों पर होगा पंचायत चुनाव

दिनांक/21/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन किया गया। तीसरे रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को जिले के सभी 1090 मतदेय स्थल आवंटित किए गए। जिससे पोलिंग पार्टियों को अपने बूथ की जानकारी मिल गई है, कि उन्हें किसी बूथ पर जाना है।

विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में पहले चरण के तहत 24 जुलाई को मतदान होगा। चकराता ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां मतदान दिवस के दो दिन पूर्व 22 जुलाई को रवाना होंगी। इन तीनों ब्लाकों की अन्य सभी 470 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व 23 जुलाई को रवाना की जाएंगी। पंचायत चुनाव के लिए चकराता में कुल 137, कालसी में 130 तथा विकास नगर में 247 मतदेय स्थल बनाए गए है। तीसरे रेंडमाइजेशन के बाद इन सभी पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को बूथ आवंटन के साथ ही पोलिंग ड्यूटी आदेश भी जारी कर दिए गए है। दूसरे चरण में 28 जुलाई को विकासखंड डोईवाला, सहसपुर और रायपुर के 576 मतदेय स्थलों पर पंचायत चुनाव होगें।

जिले के कुल 1090 पोलिंग बूथों पर पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व सहित 1208 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जिसमें 6040 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी सहित कुल 05 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में द्वितीय मतदान अधिकारी महिला कार्मिक रहेगी। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *