पहली बार बदरी-केदार में VIP दर्शन के लिए देना होगा शुल्क, मंदिर समिति की बैठक में हुआ निर्णय – Uttarakhand Prime 24X7

पहली बार बदरी-केदार में VIP दर्शन के लिए देना होगा शुल्क, मंदिर समिति की बैठक में हुआ निर्णय

देहरादून। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में पहली बार वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। देश के चार प्रमुख मंदिर तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, महाकालेश्वर व सोमनाथ मंदिरों में पूजा व दर्शन व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा में शुल्क की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा केदारनाथ मंदिर में 100 किलो. भार का अष्टधातु से बना त्रिशूल स्थापित किया जाएगा।सोमवार को कैनाल रोड स्थिति कार्यालय में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 76.26 करोड़ का बजट पारित किया। इसके अलावा चारधाम यात्रा को लेकर भी कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई।बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बजट पेश किया। इसमें बदरीनाथ मंदिर की व्यवस्था के लिए 39.90 करोड़ और केदारनाथ के लिए लगभग 36.35 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया। बजट में बीते वर्ष की 65,53,11,583 करोड़ की आय के मुकाबले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 94,26,23,042 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ के जीर्ण शीर्ण सभा मंडप का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *