पत्रकार तनुज वालिया के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने शोक व्यक्त किया – Uttarakhand Prime 24X7

पत्रकार तनुज वालिया के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने हरिद्वार के प्रतिष्ठित पत्रकार तनुज वालिया के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने तनुज वालिया को एक बहुत ही स्वतंत्र निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार बताते हुए कहा कि वे ना केवल एक दबंग पत्रकार थे बल्कि वह एक बहुत सज्जन इंसान भी थे। उनकी घटनाओं पर और समाचारों पर बड़ी पकड़ रहती थी और उनकी कलम की इतनी साख थी कि जहां आम जनता उनको अपना संरक्षक समझती थी, वही बड़े से बड़े ताकतवर लोग उनकी कलम का लोहा मानते थे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा उनके निधन से हरिद्वार की पत्रकारिता को जहां बड़ा धक्का लगा है वही जन सरोकारों के लिए लड़ने वाले उस पत्रकार के निधन से बेजुबान और जरूरतमंद वाले वर्ग की आवाज कमजोर हुई है।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जाने-माने पत्रकार अर्जुन बिष्ट के पिता और 1962 के भारत-चीन युद्ध के नायक बाबा बलवंत सिंह के निधन पर भी गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। 1962 के युद्ध में भारत के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले बाबा बलवंत सिंह को अग्रणी योद्धा बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा उनके निधन से उत्तराखंड ने और भारत माता ने अपना एक योग्य सपूत खो दिया है। पत्रकार अर्जुन बिष्ट के नाम भेजे एक संदेश में वीरेंद्र प्रताप ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके देश की सीमाओं की रक्षा के लिए किए गए योगदान को लोग वर्षों याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *