निजी स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

निजी स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

दिनांक – 25/09/2024

Dehradun/Uttarakhand Prime 24X7 

 

देहरादून के थाना प्रेमनगर मैं दिनांक 24-09-2024 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत डॉक्टर बोहरा वाली सड़क के पास प्रेमनगर से आईएमए की तरफ़ जा रहे ऑटो संख्या: UK-07- TD-4974 को विपरीत दिशा से आ रही एक निजी स्कूल बस संख्या: UK-07-PA-5331 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक एवं ऑटो में बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचां तथा दोनो घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त हायर सेंटर के लिये रैफर किया गया। घायलों के परिजनों द्वारा घायल दोनो व्यक्तियों को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान घायल ऑटो चालक सिद्धार्थ सिंह पुत्र श्री श्याम सिंह निवासी डीएल रोड, देहरादून उम्र 22 वर्ष की मृत्यू हो गई तथा गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति अमन निवासी हिमाचल प्रदेश का उपचार चल रहा है। ऑटो को टक्कर मारने वाली निजी स्कूल बस का चालक मौके पर बस को छोडकर फरार हो गया है, बस को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।

 

*विवरण मृतक:-*

सिद्धार्थ सिंह पुत्र श्री श्याम सिंह निवासी डीएल रोड, देहरादून, उम्र 22 वर्ष

*विवरण घायल:-*

अमन पुत्र रागिल निवासी पौंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *