Dehradunउत्तराखंड

निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

युगयुगान्तर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया

दिनांक 11/12/23

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

 

देहरादून – युगयुगान्तर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया । युग युगांतर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर चकशाह नगर स्थित शिवलोक कॉलोनी के सौल पब्लिक स्कूल मे आयोजित किया गया ।

जिसमें इगास मेडिसेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर अलका, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति उनियाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी चौहान, आयुर्वेद चिकित्सक तथा फिजिशियन डॉक्टर गुंसाई ने 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर परामर्श दिए ।

इस दौरान मरीजों का शूगर टैस्ट बॉन्थियाल पैथोलॉजी लैब की तरफ से निःशुल्क किया गया। और फाउंडेशन की तरफ से मल्टीविटामिन,कैल्शियम तथा आयरन की दवाईयां भी वितरित की गई। युग युगांतर फाउंडेशन के संस्थापक जे एस सांघा ने कहा कि आजकल मेडिकल एक व्यवसाय बन गया है इलाज महंगा होने के कारण गरीब जनता अपना इलाज नहीं करवा पाती ।

हमारी संस्था युग युगांतर फाउंडेशन एवं इगास मेडिसेन्टर,रिंग रोड के संयुक्त तत्वावधान मे इसी तरह शिविर लगाकर गांवों तथा बस्तियों में लोगों को सस्ती दवाईयां और जांचें उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के पार्षद श्री राकेश पंडित तथा सौल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय सहयोग के लिए संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button