Dehradunउत्तराखंड

नाबालिग संदिग्ध मौत केसः डोईवाला में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम

नाबालिग संदिग्ध मौत केसः डोईवाला में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम

दिनांक/06/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। शनिवार को डोईवाला स्थित माइनिंग प्लांट के कमरे में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है। रविवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों लोगों ने डोईवाला में जाम लगाया। गुस्साए लोग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी देहात रेनू लोहनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तीन बच्चियां कहीं पर कूड़ा बीनने के लिए गई थी, जिसकी प्रॉपर्टी पर ये बच्चियां गई थी, उसने उन्हें पकड़ना चाहा, कि वो चोरी या किसी अन्य मकसद से तो नहीं आई हैं। जब लड़कियों को पकड़ना चाहा तो, उनमें से दो लड़कियां भाग गई, लेकिन एक लड़की उनकी पकड़ में आ गई। जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक वहां पहुंचती, सूचना आई कि बच्ची ने खुदकुशी कर ली है। ऐसा उनके द्वारा बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात रेनू लोहनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौर हो कि शनिवार को डोईवाला स्थित एक माइनिंग प्लांट पर 13 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। किशोरी डोईवाला क्षेत्र की रहने वाली थी और कूड़ा बीनने का कार्य करती थी। किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। माइनिंग प्लांट में 13 वर्षीय नाबालिग का शव खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटका मिला था। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए थ,े और घटना के बाद परिजनों व हिंदूवादी संगठनों ने डोईवाला कोतवाली में जमकर हंगामा किया और कई घंटे तक डोईवाला चैक पर जाम लगा रहा। वहीं हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button