UncategorizedUttarkashiउत्तराखंडक्राइम

नशे में धुत चालक गिरफ्तार, बस सीज, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा

नशे में धुत चालक गिरफ्तार, बस सीज, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा

दिनांक/26/05/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। पुलिस ने नशे में बस चला रहे चालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया है। उसके बाद बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य पर पहंुचने के लिए दुसरी बस की व्यवस्था की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश बैरियरों तथा पुलिस द्वारा लगाए गए नाको पर वाहन तलाशी विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन तलाशी अभियान के दौरान बस को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो बस चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य निवासी बसगर शक्ति फॉर्म सितारगंज, उधमसिंह नगर शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में झारखंड के 27 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। ट्रैवल एजेंट से बात कर तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करवायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button