
दिनांक /18/5/24
Dehradun, Uttarakhandprime 24×7
कोतवाली डोईवाला
ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिये *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने तथा अवैध नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 17.05.24 को कोतवाली डोईवाला पर गठित ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान सौंग नदी पुल डोईवाला के पास अभियुक्त अंकित मलिक पुत्र प्रहलाद सिंह मलिक को 02 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-168/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो/शराब तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्व थाना डोईवाला में एनडीपीएस/आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कई अभियोग पंजीकृत है।
*नाम/पता अभियुक्तः-*
अंकित मलिक पुत्र प्रहलाद सिंह मलिक निवासी लाख बाबडी, थाना फुगाणा, जिला शामली, उ0प्र0, हाल पता- कांटे के पास केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 32 वर्ष
*बरामदगीः-*
02 kg 400gm गांजा
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01- मु0अ0सं0-134/23, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
02- मु0अ0सं0-331//23, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
03- मु0अ0सं0-135/22, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
04- मु0अ0सं0-263/18, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
05- मु0अ0सं0-107/24, धारा 60 आबकारी अधि0, थाना डोईवाला
06- मु0अ0सं0-168/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
*पुलिस टीम*
01-उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी जॉली ग्रांट
02-हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03-कानि0 धर्मेन्द्र नेगी
04-कानि0 हंसराज चौक




