नगरपालिका बड़कोट की पानी किल्लत होगी दूर – Uttarakhand Prime 24X7

नगरपालिका बड़कोट की पानी किल्लत होगी दूर

दिनांक/2/5/24

Uttarkhashi, Uttarakhandprime 24×7

उत्तरकाशी। पानी की किल्लत से जूझ रहे यमुनोत्री धाम के प्रथम पड़ाव पालिका बड़कोट में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला पंचायत ने बीस लाख रुपए जारी कर दिया। अब यात्रा के दौरान जल संस्थान वैकल्पिक व्यवस्था कर गर्मीयों में शहर वासियों की प्यास बुझायेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि चार धाम यात्रा मद से बीस लाख की धनराशि जल संस्थान को जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद बड़कोट में बीते सात वषों से यमुना नदी से बड़कोट तक प्रस्तावित पंपिंग योजना सर्वे से आगे न बढ़ने से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने नाराजगी जताई थी। सोमवार को उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बीस लाख रुपए का चेक जल संस्थान पुरोला को जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जल संस्थान वैकल्पिक व्यवस्था कर नगरपालिका परिषद बड़कोट में पानी की किल्लत को दुरुस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *