धोखेबाजी में लिप्त पीसी उपाध्याय गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

धोखेबाजी में लिप्त पीसी उपाध्याय गिरफ्तार

दिनांक/14/3/24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के विरूद्व सख्त कार्यवाही किये जाने के लिये दिये गये निर्देशांे के क्रम में धोखेबाजी में लिप्त पी0सी0 उपाध्याय को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है और उनके सहयोगी सौरव वत्स को राजस्थान के भीलवाडा के मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है।

वादी रामकेवल पुत्र रामलखन निवासी प्रोपराईटर जे0आर0 फर्मासुयूटिकल प्लॉट नम्बर 27 सिडकुल हरिद्वार के साथ अभियुक्त प्रकाश चन्द्र उपायध्याय पुत्र स्व0 भस्करानन्द उपायध्याय निवासी 4 एफ लेन न0 4 कलिंका विहार मोहकमपुर थाना नेहरु कालोनी देहरादून द्वारा टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर देहरादून में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि उसके परिचित सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स के माध्यम से उसकी मुलाकात राम केवल पुत्र राम लखन प्रोप्रराइटर जूनियर फार्मास्यूटिकल्स प्लॉट नंबर 27 सेक्टर 7 सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड से हुई, जो दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के बहाने उसे अभियुक्त के पास सचिवालय में लाया था, अभियुक्त व सौरभ वत्स के द्वारा फर्जी सूचना मैमो जो सौरभ वत्स के हस्ताक्षर से जारी किये गये थे के आधार पर विभिन्न मदों में खर्च होने वाली कुल 51,74,440 रुपये की राशि का फर्जी बिल बनाकर राम केवल को दिये थे। जिसको देखकर रामकेवल को यकीन हो गया था कि टेंडर उसके नाम से जारी हो गया है, इसके एवज में अभियुक्तो द्वारा रामकेवल से कुल 51,74,440 रुपये विभिन्न तरीके से ठग लिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *