द पोली किड्स के विभिन्न शाखाओं ने मनाया मदर्स डे – Uttarakhand Prime 24X7

द पोली किड्स के विभिन्न शाखाओं ने मनाया मदर्स डे

देहरादून। द पोली किड्स देहरादून के विभिन्न शाखाओं ने मदर्स डे के अवसर पर अपने संस्थान में विभिन्न थीम पर आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर द पोली किड्स डालनवाला, राजपुर रोड वन एवं टू, जीएमएस रोड, प्रेम नगर, डीएल रोड, आम वाला और ऋषिकेश के शाखाओं में माताओं के लिए प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त कर कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर याशना बाहरी मौजूद रही एवं उन्होंने माताओं को उनके मानसिक स्वास्थ्य, चाइल्ड साइकोलॉजी एवं बच्चों के बौद्धिक विकास से संबंधित बहुमूल्य टिप्स दिए। डॉक्टर याशना बाहरी दिल्ली विश्वविद्यालय से परामर्श मनोविज्ञान एवं परिवार और बाल कल्याण के साथ-साथ महिला के विकास से संबंधित अध्ययनों में मान्यता प्राप्त प्रमाणित साइकोलॉजिस्ट हैं। वे ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर कैरियर एजुकेशन और अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी हैं।वही कार्यक्रम में ग्लैमर मेकअप सैलून की मालकिन आस्था गुजराल ने समर मेकअप के टिप्स दिए एवं माताओं को अपना ख्याल किस तरह से रखना चाहिए उसके ऊपर भी उन्होंने अपना वक्तव्य दिया। “मई क्वीन“ थीम पर आधारित माताएं सुंदर पारंपरिक पोशाक और पश्चिमी परिधानों में सज धज कर आई एवं उन्होंने रैंप वॉक डांसिंग, सिंगिंग, फन गेम्स और कुकिंग प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग लिया। इस कार्यक्रम में जज की भूमिका में द पोली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रु, डायरेक्टर रंजना महेंद्रु एवं माधवी भाटिया रही। इस अवसर पर कार्यक्रम में निदेशक शिप्रा आनंद, वंदना छेत्री, वर्षा ठाकुर, रानी महेंद्रू और इंदु ठाकुर उपस्थित रही। वही द पॉली किड्स के टीचिंग स्टाफ ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य प्रस्तुत किए और छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को खिताब और पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू ने कार्यक्रम में मौजूद माता-पिता एवं अपने सभी टीचिंग स्टाफ को धन्यवाद करते हुए प्रोत्साहन के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *