उत्तराखंडक्राइम

दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

दिनांक/24/05/2025

Udham Singh Nagar 

Uttarakhandprime 24×7 

उधमसिंहनगर। दोहरे हत्याकांड में बीते माह से फरार रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच भाइयों सहित 7 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 28 अप्रैल को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुये डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले पांच सगे भाईयों एंव दो अन्य मुख्य आरोपियों को मय घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार किया जा चुका था। परन्तु मामले में एक आरोपी सागर हुड़िया घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी और फरार आरोपी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट भी न्यायालय से जारी किया जा चुका था। बीती शाम पुलिस ने एक सटीक सूचना के बाद आरोपी सागर हुड़िया को किच्छा रोड होटल उदय रेजिडेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सागर हुड़िया इससे पूर्व कोतवाली रुद्रपुर से बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button