देह व्यापार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पंजाब-दिल्ली की लड़कियों को कराया आजाद – Uttarakhand Prime 24X7

देह व्यापार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पंजाब-दिल्ली की लड़कियों को कराया आजाद

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल के अंदर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देह व्यापार करने वालों को पकड़ते हुए दिल्ली और पंजाब की दो युवतियों को आजाद कराया।पुलिस ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सोमवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सीआईयू व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क साधा। दलाल ने महिलाओं की व्हाट्सएप पर फोटो भेजते हुए रेट तय किए और होटल की जानकारी दी। इसके बाद चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल व्यू में पहुंचे। जबकि अन्य टीम के सदस्य कुछ ही दूरी पर ठहर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *