देहरादून पार्किंग को लेकर एमडीडीए को ज्ञापन सोपा – Uttarakhand Prime 24X7

देहरादून पार्किंग को लेकर एमडीडीए को ज्ञापन सोपा

Date/20/09/2024

Dehradun/Uttrakhandprime 24X7 

देहरादून मैं आज दिनांक 20/09/2024 को एमडीडीए देहरादून  मैं उपाध्यक्ष को देहरादून मैं पार्किंग की समस्या को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।

उपरोक्त विषयान्तर्गत आपको अवगत कराना है कि देहरादून के विभिन्न क्षेत्रो में बहुत तेजी से ऐसे निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम संचालित हो रहे है जिनपर पाकिंग की कोई उचित व्यवस्था नही है कई अस्पताल तो ऐसे भी है जिनके पास अस्पताल की एम्बुलेंस एवं डॉक्टरो के वाहन तक खडी करने के लिए भी पाकिंग नहीं है ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजो एवं उनके तीमारदारो को अपने वाहन भी सडको पर ही खड़े करने पडते है जिस कारण आये दिन अस्पतालो के बाहर घंटो तक जाम की स्तिथि बनी रहती है जिस कारण आम जनता को कई परेशानियो का सामना करना पडता है एवं दुर्घटना आदि का भी भय बना रहा है कई अस्पताल तो ऐसे है जिनमें या तो बेसमेन्ट ही नही है और यदि है तो उस बेसमेन्ट में भी मरीजो को रखा जाता है।

महोदय अस्पतालो एवं नसिंग होम की बिल्डिंग के नक्शो को पास करने से पहले मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तमाम नियम शर्तों को पूरा किया जाता है तमाम ऐसे अस्पताल एवं नसिंग होम जिनके पास पाकिंग नहीं है और वो संचालित हो रहे है इन अस्पतालो और नसिंग होम की बिल्डिंग को अनुमति प्रदान करते हुए तमाम नियम शर्तों की अनदेखी की गई है मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा उनको किस तरह और किस अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गई है इसकी भी जांच होनी चाहिए।

अतः उक्त विषयान्तर्गत मेरा आपसे अनुरोध है कि 15 दिन के अन्दर देहरादून में संचालित ऐसे समस्त अस्पतालो एवं नसिंग होम की जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें अन्यथा महानगर कांग्रस अनु.जा. विभाग देहरादून आपके विभाग के खिलाफ सडको पर उतरकर जन, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। आंदोलन करने को बाध्य होगा

 

सहयोग की आशा के साथ धन्यवाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *