Rudraprayagउत्तराखंडदुखद

दिल्ली से घूमने आए दो दोस्त, नहाते समय एक बहा

दिल्ली से घूमने आए दो दोस्त, नहाते समय एक बहा

Rudrapryag, Uttrakhandprime24x7

रुद्रप्रयाग। दिल्ली से चोपता घूमने आए दो दोस्तों में से एक मंगलवार को संगम पर नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, कशिश बहुगुणा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं।

वर्तमान में दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वे संगम पर नहाने रुक गए। तभी नहाते वक्त पैर फिसलने से कशिश बहुगुणा नदी में बह गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। युवक की खोजबीन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button