त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य   – Uttarakhand Prime 24X7

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य  

न्यूज डेस्क रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है जिसके लिए 50 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं जिनकी तीन टीमें बनाई गई हैं जो यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थनों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से कर रहे हैं। सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजवीर सिंह चैहान ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न  पुस्तों का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *