
Date/14/09/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने कंैपटी स्थित हिमालयन साहसिक संस्थान जाकर संस्थान के निदेशक पूर्व डीआईजी एसपी चमोली से मुलाकात की व उन्हें प्रतिष्ठित तेनजिंग नौरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी व उनकी इस उपलब्धि पर कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व व सम्मान की बात है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, रवीद्र जुगरान, डा. दीपक जोशी, पर्यावरण प्रेमी रवीन्द्र सिंह गुसांई, नगर पालिका के पूर्व सभासद वीरेंद्र पंवार व सैंजी गांव के प्रधान पति कमल रावत ने हिमालयन साहसिक संस्थान कैपटी जाकर एचएआई के निदेशक पूर्व डीआईजी एसपी चमोली को प्रतिष्ठित तेंनजिंग नौरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिलने पर उनका सम्मान, अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व व गौरव की बात है। रवीन्द्र जुगरान ने बताया कि यह पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के ही समकक्ष है और डीआईजी एसपी चमोली को तेंनजिंग नौरगे लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलना और भी गर्व की बात है। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड उन्हें उनके जीवन काल में साहसिक क्षेत्र में प्राप्त की गयी उपलब्धियों के लिए मिला है। जिसमें कई उपलब्धियां आज भी विश्व रिकार्ड है। यह पुरस्कार मसूरी, उत्तराखण्ड व साहसिक खेलों से जुड़े लोगों के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने साहसिक अभियानों पर कई पुस्तकें भी लिखी है, जो आने वाली पीढी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी व 84 साल की उम्र में भी वह संस्थान की गतिविधियों में पूरी तरह से कार्य कर रहे है व सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों को साहसिक खेलों, आपदा के समय धनजन की हानि कम हो उसके लिए खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दे रहे है।




