तकनीकी छात्रों के समर्थन में सेमवाल समर्थकों संग पहुंचे – Uttarakhand Prime 24X7

तकनीकी छात्रों के समर्थन में सेमवाल समर्थकों संग पहुंचे

 

देहरादून, उत्तराखण्ड प्राइम। जेई भर्ती के पदों में कटौती के विरोध में आज सैकड़ों छात्रों के समर्थन में पर्वतजन फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल और उनके कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव किया। शिव प्रसाद सेमवाल ने जेई भर्ती के पदों में कटौती को निरस्त करने के लिए और तत्काल भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए सरकार से मांग की।

शिव प्रसाद सेमवाल का कहना था कि यदि कटौती निरस्त नहीं हुई तो जल्दी ही छात्रों के हित में बड़े स्तर पर जनआंदोलन को मजबूर होंगे। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब दोबारा परीक्षा कराए जाने पर पदों में कटौती की जा रही है। सेमवाल ने कहा कि पहले सिंचाई विभाग जेई के 228 पदों की कटौती की गई ।165 दिन विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार बमुश्किल 75 पदों को बढ़ाने के लिए राजी हुई थी और अब ग्रामीण निर्माण विभाग तथा आवास विभाग ने लगभग 200 पदों की कटौती कर दी गई है। इससे बेरोजगार मे बहुत आक्रोश है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग में पदों की कटौती किए जाने की योजना है। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार की इस कार्यप्रणाली का हर हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। शिव प्रसाद सेमवाल के साथ अनुपम खत्री, राजेंद्र पंत, शैलेंद्र गुसाई, राजेंद्र भट्ट आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *