ड्राइवर होटल में कर रहा था नाश्ता, बाहर से चोरी हो गया ट्रक, आरोपी गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

ड्राइवर होटल में कर रहा था नाश्ता, बाहर से चोरी हो गया ट्रक, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक/21/09/2024

Roorkee/Uttarakhandprime 24×7 

रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही ट्रक चोरी का खुलासा करते हुए न सिर्फ चोर को गिरफ्तार किया, बल्कि ट्रक को भी बरामद कर लिया। आरोपी ट्रक चोर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पंजाट के रायकोट निवासी रविंद्र सिंह अपने ट्रक में पशुओं का चारा भरकर हरिद्वार आया था। इसी दौरान वह नाश्ता करने के लिए पिरान कलियर स्थित धनौरी में एक दुकान पर रुक गया। रविंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही वे नाश्ता करने लगा, इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका ट्रक चोरी कर लिया।

रविंद्र सिंह नाश्ता करके दुकान से बाहर आया तो देखा कि उसका ट्रक गायब था। रविंद्र सिंह ने इधर-उधर काफी देखा, लेकिन ट्रक का कुछ पता नहीं चला। आखिर में रविंद्र सिंह ने धनौरी पुलिस चौकी में संपर्क किया और पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल टीम के साथ दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच टीम को मात्र छह घंटे के भीतर ही कामयाबी मिल गई। टीम ने चोरी की घटना में शामिल परवेज पुत्र मीरहसन निवासी गढ़मीरपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोर की निशानदेही पर बहादराबाद तिरछा पुल नहर किनारे झाड़ियों से चोरी किया ट्रक भी बरामद कर लिया। बताया गया है कि ट्रक में पशुओं का चारा भरा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *