Rudraprayagउत्तराखंड

डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, वैविक यूनिवर्सिटी घाना ने प्रदान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि

डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, वैविक यूनिवर्सिटी घाना ने प्रदान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Date/17/05/2026

Rudraprayag/ Uttarakhand prime 24×7 

रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित शिक्षक एवं कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित शिक्षक डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वैविक यूनिवर्सिटी, घाना द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली स्थित वेलकम होटल कपास हेरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को “एक्सीलेंस इन एजुकेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट” श्रेणी में आईएफएफए अवार्ड्स 2026 से भी सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने उत्तराखण्ड सहित पूरे देश के शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है।

डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट इससे पूर्व भी उत्तराखण्ड के सर्वाेच्च शैक्षिक सम्मान “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान” तथा “ग्लोबल रोल मॉडल टीचर्स अवार्ड” सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयास एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लगातार सराहा जाता रहा है। डॉ. भट्ट को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने की खबर से प्रदेशभर के शिक्षकों में खुशी की लहर है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट की यह उपलब्धि उत्तराखण्ड के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button