Dehradunउत्तराखंड

डॉ. मनोज कुमार पंत ने निदेशक, अर्थ एवं संख्या का कार्यभार संभाला

सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर

डेट/03/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। डॉ. मनोज कुमार पंत ने बृहस्पतिवार दिनांक 03.09.2026 को आईटी पार्क, देहरादून स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड में निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. पंत ने निदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक वार्ता की तथा विभागीय कार्यों की प्रगति, प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सांख्यिकी कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

उन्होंने सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीकों के समावेश, आईटी एवं सांख्यिकी कौशल के विकास तथा कार्यप्रणाली में नवाचार पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. पंत ने कहा कि निदेशालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुझाव भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं, सुझावों और विचारों को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से प्रदेश की सांख्यिकी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button