ट्रेन में संदिग्‍ध हालत में मिला एक व्‍यक्ति का शव – Uttarakhand Prime 24X7

ट्रेन में संदिग्‍ध हालत में मिला एक व्‍यक्ति का शव

दिनांक/24/6/24

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7

हल्द्वानी। सोमवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पड़ताल की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं में ट्रेन रुकने के बाद ली गई तलाशी के दौरान व्यक्ति को मृतक अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना रेलवे ने जीआरपी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची लालकुआं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अनिल कुमार जोशी, निवासी बाजपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बरेली से काशीपुर तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सुबह करीब 8 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया में व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *