टैंकर पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लगी भीषण आग – Uttarakhand Prime 24X7

टैंकर पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लगी भीषण आग

Date/22/06/2026

Haridwar/ Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। सड़क किनारे खड़े डीजल टैंकर पर अचानक हाईटेंशन लाइन गिरने से भीषण आग लग गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और डीजल टैंक फटने से बचा लिया। मामला कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के समीप का है। यहंा खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग को प्राप्त सूचना के अनुसार राजमहल होटल के निकट खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई थी। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि ट्रक के ऊपर हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरी हुई थी और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इस कारण आग तेजी से फैल रही थी। फायर कर्मियों ने तत्काल स्थिति का आकलन करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कई बार बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई तथा चेतक मोबाइल को बिजलीघर भेजा गया। बिजलीघर से विघुत आपूर्ति बंद किए जाने के बाद फायर कर्मियों ने होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया।

फायर अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ट्रक का डीजल टैंक फट सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। हालांकि फायर सर्विस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम की भूरिकृभूरि प्रशंसा की। आग बुझाने वाली टीम में फायर कर्मी विपिन सिंह, विपिन सैनी, हरीशचंद्र, सुनील बंदोलिया एवं अभिषेक राज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *