Dehradunउत्तराखंडक्राइम

जमीनी विवाद में हुई हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

एक फरार आरोपी की तलाश जारी

दिनांक/26/11/2023

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डूमेट में हुई ग्रामीण की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या के समय इस्तेमाल में लाए गए पिस्टल व स्कूटी भी बरामद की है। इस प्रकरण में एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को निर्मल सिंह तोमर पुत्र भगेल सिंह ग्राम डुमेट, थाना विकासनगर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ बदमाशों ने उनके पिताजी तथा एक अन्य व्यक्ति को उनके घर के पास गोली मार दी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि तीन व्यक्ति हरियाणा नम्बर की कार से डुमेट गांव पहुंचे थे। जिनका मृतक के पडोस में रहने वाली महिला छम्मो देवी पत्नी रुप सिंह से जमीन के स्वामित्व को लेकर बहस हो गयी। इस दौरान मृतक भगेल सिंह अपने पुत्र निर्मल तथा गांव के अन्य व्यक्तियो के साथ मौके पर पँहुचे, अपने आप को ग्रामीणो से घिरता देख उक्त व्यक्तियो द्वारा मौके पर ग्रामीणो पर फायर कर दिया गया, जिसमें भगेल सिंह तथा अतुल गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिसमें से बाद में भगेल सिंह की मौत हो गयी। इस बीच गांव के लोगो द्वारा बदमाशों को पकडने का प्रयास किया गया तो वह अपनी कार को मौके पर छोड़ कर एक अन्य व्यक्ति की स्कूटी लूट कर फरार हो गये। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी कर चैकिंग शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा चैकिंग के चलते घटना में शामिल दो आरोपियों शुभम पुत्र सुभे राम निवासी ग्राम सकोती थाना मवाना जनपद मेरठ व पुनीत उर्फ विनीत पुत्र जगरेंस निवासी औरगं शाहपुर डिकी थाना मेडिकल मेरठ को रायपुर पुलिस द्वारा आईटी पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि रोहित पुत्र विजयराम तथा राहुल पुत्र शांति प्रसाद निवासी कालसी के कहने पर हम उक्त स्थान पर जमीन देखने गये थे। जिस पर पुलिस ने रोहित और राहुल को भी जीवनगढ़ शिव ट्रेडर्स के सामने आम के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल एक अन्य बदमाश नीटू निवासी बिजोपुरा मुज्फ्फरनगर फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शुभम द्वारा बताया गया की वह तथा उसका साथी पुनीत पानीपत में शराब के ठेके में काम करते है। पुनीत उसे अपने एक साथी नीटू निवासी मुज्फ्फरनगर से मिलाने 24 नवम्बर को अपनी कार से मुज्फ्फरनगर ले गया तथा वहाँ से वह तीनो विकासनगर आये। नीटू ने उन्हें बताया कि उसके रिश्तेदार राहुल की विकासनगर क्षेत्र में डूमेंट बाड़वाला में जमीन है, जिसके सौदे की बात उससे चल रही है। विकासनगर में नीटू द्वारा उन्हे राहुल से मिलवाया गया, जिसके बाद वह सभी डूमेंट बाड़वाला में राहुल की जमीन देखने मौके पर गये। इस दौरान वहाँ गांव के लोग इकट्ठा हो गये और उन्हे घेर लिया गया, जिस पर आरोपी विनीत द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से गांव वालो पर फायर कर दिया, मौके पर गांव वालो द्वारा आरोपियों को पकडने का प्रयास करने पर उनके द्वारा अपनी कार को मौके पर ही छोड़ दिया तथा रास्ते में एक स्कूटी सवार को पिस्टल दिखाकर उसकी स्कूटी लूट ली और उस स्कूटी से मौके से फरार हो गये, परन्तु रास्ते में पुलिस की संघन चैकिंग को देखकर उनके द्वारा स्कूटी को कालसी क्षेत्र में काली मंदिर के पास जंगल में सडक के किनारे छोड दिया तथा पकडे जाने के डर से पिस्टल को मैगजीन सहित स्कूटी की डिग्गी में छुपा दिया। वहाँ से आरोपी मैजिक वाहन से देहरादून पहंुचे। जहाँ आईटी पार्क के पास पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान उन्हे पकड़ लिया गया। हालांकि इस दौरान नीटू मौके से भागने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button