जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर चलाए लाठी डंडे, मामला दर्ज – Uttarakhand Prime 24X7

जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर चलाए लाठी डंडे, मामला दर्ज

दिनांक/23/02/2025

Dehradun /Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली जौली गांव में दर्जनों दबंगों ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की । साथ ही रोके जाने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों और सास-बहू को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आठ हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने कहा कि बिजली जौली गांव में नकुल तोमर की एक जमीन है. जिसका विवाद कोर्ट में चल रहा है, लेकिन इस भूमि पर कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दो दर्जन से अधिक दबंग जमीन पर पहुंचे और कब्जा करने की कोशिश करने लगे। वहीं, जब दबंगों को कब्जा करने से रोका गया तो उन्होंने नकुल तोमर और उसके भाई पीयूष तोमर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई नंदिता तोमर और प्रमिला देवी को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान जमीन पर कोर्ट में चल रहे विवाद से संबंधित लगे बोर्ड को भी दबंगों ने तोड़ दिया। इस घटना में नंदिता तोमर और प्रमिला देवी घायल हुई हैं, जबकि दोनों भाइयों को भी हल्की चोटें आई हैं। डोईवाला के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *