Dehradunउत्तराखंड

चोरी का तत्परता से ख़ुलासा किए जाने पर सर्राफ़ा मंडल ने डीआईजी/एसएसपी का आभार प्रकट किया

सर्राफ़ा मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा दून पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद

देहरादून, uttrakhandprime24x7। सर्राफा व्यापारी के यहाँ हुई चोरी का पुलिस द्वारा तत्परता से ख़ुलासा किए जाने पर सर्राफ़ा मंडल देहरादून के प्रतिनिधियों द्वारा डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का आभार प्रकट किया गया।

19 अगस्त को धामावाला बाज़ार कोतवाली नगर क्षेत्र में सर्राफ़ा व्यापारी के यहाँ हुई सोने की चोरी का पुलिस द्वारा सफल अनावरण करने पर सर्राफ़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन तथा अन्य प्रतिनिधियों द्वारा डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुँवर को उनके कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए सर्राफ़ा मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा दून पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button