चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

दिनांक/21/07/2025

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटरमार्ग पर एक बुलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतर रेस्क्यू अभियान चलाया।

रविवार को शाम साढे़ तीन बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटरमार्ग पर गढ़ीधार के पास चोपड़ा की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन संख्या यूके 11 सीए 2645 खाई में गिरा है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवान एवं 108 सेवा को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, जिसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। टीम ने सड़क मार्ग से तीन सौ मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

घटना में चालक देवेंद्र सिंह पुत्र सुदामा सिंह उम्र 40 वर्ष ग्राम बनथापला घायल हो गया, जबकि संजय सिंह पुत्र मातवर सिंह उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए भेजा गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही शीघ्र टीमों को मौके के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसका इलाज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *