चट्टान गिरने से कार चकनाचूर, चालक ने कूदकर बचाई जान – Uttarakhand Prime 24X7

चट्टान गिरने से कार चकनाचूर, चालक ने कूदकर बचाई जान

दिनांक/3/3/24

Rudraprayag,

Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। बीती दो दिनों से पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश जारी हैं। कालीमठ मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से से एक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि, चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

रविवार सुबह कालीमठ से सवारियों को गुप्तकाशी छोड़ने के बाद देहरादून निवासी अनिल कुमार अपनी कार से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। तभी विद्यापीठ से आधा किलोमीटर आगे चट्टान टूटकर सीधे कार पर आ गिरी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही है कि इससे पहले ही वो चट्टान गिरने की संभावना को भांपते हुए कार से बाहर कूद गया। जिससे उसकी जान बच पाई।दूसरी ओर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग बारिश के कारण जगह-जगह जानलेवा बन गया है। इन दिनों काकड़ागाड़ से गुप्तकाशी और फाटा में हाईवे का कार्य चल रहा है। जिस पर स्थानीय लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणदायी कंपनियां ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। जबकि, एनएच विभाग और ठेकेदार भी लीपापोती कर रहे हैं. जिसके चलते जरा सी बारिश में हाईवे से चलना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *