चंपावत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

चंपावत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

दिनांक/24/08/2024

Champawat/Uttarakhandprime 24×7

चंपावत। जिले के टनकपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जबकि दूसरा पूर्णागिरी मार्ग पर हुआ है। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाइड्रा क्रेन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चल्थी के समीप चंपावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में घायल चालक कर रेस्क्यू कर 108 वाहन द्वारा चालक को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है वाहन चालक विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था। डॉ. उमर ने बताया कि विक्रम पासवान ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।

दूसरी ओर टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर भैंस से टकरा कर एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार चिलियाघोल निवासी अशोक भारती पुत्र प्रेमलाल उम्र 32 टनकपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में घायल अशोक को स्थानीय लोगों ने उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. उमर ने परीक्षण के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के निधन पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। शव के पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *