दिनॉक- 08/03/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
घटना का विवरण
दिनांक 06/03/2024 को वादी मयंक भौगल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 89/24 धारा 380/457 ipc का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना का शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल थाना नेहरुकोलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व सुरागरसी/ पतारसी के आधार पर दिनांक 08/03/2024 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- सोनिहाल पुत्र ओमप्रकाश 2- उदय पुत्र बहादुर 3- तोहिल पुत्र अजय को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ अजबपुर डांडा शास्त्री नगर के पास से गिरफ़्तार किया गया।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त नशे के आदी हैं, जिनके द्वारा पर नशे की पूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*(1)* सोनिहाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 18 वर्ष
*(2)* उदय पुत्र बहादुर निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष
*(3)* तोहिल पुत्र अजय निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30000/-)*
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 कविता नाथ, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
2- हेड कांस्टेबल 310 वरुण खंडूरी
3- कां0 1482 कुंवर राणा
4- का0 1625 मुकेश कंडारी
5- का0 1079 बृजमोहन रावत
6- का0 370 श्रीकान्त ध्यानी
7- का0 1462 आशीष राठी




