ग्वालदम-तपोवन सड़क बीआरओ को सौंपने की मांग तेज, नवंबर से आंदोलन की चेतावनी – Uttarakhand Prime 24X7

ग्वालदम-तपोवन सड़क बीआरओ को सौंपने की मांग तेज, नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

Date/22/10/2026

Tharali/Uttarakhand prime 24×7 

थराली। सामरिक, साहसिक पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रस्तावित ग्वालदम-नंदकेशरी देवाल वांण-तपोवन मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर पिंडर घाटी में जन आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सड़क हस्तांतरण में हो रही देरी से क्षेत्रीय जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनियां भी सामने आने लगी हैं। यह सड़क पिंडर घाटी के साथ ही नंदानगर (घाट) विकासखंड के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *