Rudraprayagउत्तराखंड

गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Date/27/05/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहंुचकर शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना गौरीकुंड के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गौरीकुंड क्षेत्र में तेज बहाव वाली नदी के बीच एक शव फंसा हुआ नजर आ रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हाई-रिस्क रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी के तेज बहाव, फिसलन भरे पत्थरों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए अथक प्रयास किए।

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नदी के बीच फंसे अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शव को आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button