गोवा पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से की औपचारिक भेंट – Uttarakhand Prime 24X7

गोवा पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से की औपचारिक भेंट

हरिद्वार। रोहन खौंटे, पर्यटन मंत्री, आईटी, ई एंड सी, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गोवा सरकार, वर्तमान में गोवा और उत्तराखंड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर देहरादून में हैं, जिसका उद्देश्य दोनो राज्यों के रिश्तों को मजबूत करना है। पर्यटन मंत्री और उनकी टीम ने क्रमशः आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव से मिलने के लिए हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ और निरामयम का दौरा कर मुलाकात की । उन्होंने आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को गोवा आमंत्रित किया और पर्यटन और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया, आध्यात्मिकता और आयुर्वेद के एकीकरण पर व्यापक चर्चा की। बाद में, मंत्री और उनकी टीम ने उत्तराखंड में गंगा के तट पर हरिद्वार में स्थित सबसे पवित्र घाटों में से एक, हर की पौड़ी घाट का दौरा किया। शाम को, खौंटे ने हर की पौड़ी में गंगा आरती में भाग लिया और गंगा दशहरा से पूर्व माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *