Uttarkashiउत्तराखंडक्राइम
गुलदार ने महिला पर किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
गुलदार ने महिला पर किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

दिनांक/10/12/2023
Uttarkashi, Uttrakhandprime24x7
उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में मायके जा रही महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार ने पैर पर पंजा मारकर महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला गढवालगाड से अपने पति के साथ बाइक से ज रही थी। साथ में बेटा भी था। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर झपट्टा मार दिया। जिससे वह घायल हो गयी। उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने पहले भी पास के गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।


