Mussoorieउत्तराखंड

गढ़वाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

गढ़वाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

Date/10/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। गढवाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने लाइब्रेरी क्षेत्र के एक होटल में तीज उत्सव मनाया। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया व नृत्य, मेंहदी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी वहीं तीज क्वीन का चुनाव किया गया जिसमें 50वर्ष से अधिक उम्र में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में देवेश्वरी पंवार व 50 वर्ष से कम उम्र में सुनीता ढौडियाल तीज क्वीन चुनी गयी।

इस मौके पर गढवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की मंहिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में आयी व आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गढवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुधा झिल्डियाल ने सभी को तीज की बधाई दी व सभी के परिवार को सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भरोसी रावत ने कहा कि गढवाल सभा हर वर्ष तीज उत्सव मनाती है ताकि महिलाएं घर से निकलकर मनोरंजन करें। इस मौके पर लजीज व्यंजन भी परोसे गये। कार्यक्रम में सुधा झिल्डियाल, शशि रावत, रजनी पंवार, नमिता कुमाई, अनीता थलवाल, रेखा, प्रोमिला बहुगुणा, तन उनियाल, भरोसी रावत, सुधा कोठारी, बीना मल्ल, निमाकांत, नूतन, राजी रमोला, मनोरमा रावत, बीना गुनसोला, बीना रावत, सुनीता राणा, शीतल पंवार, सुनीता नेगी, नीलम, लक्ष्मी उनियाल, लीला कंडारी, रश्मि सिंह, सुषमा सैफी, उषा जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button