Tehriउत्तराखंड

गंगा में बह रही दो महिलाओं को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बचाया  

गंगा में बह रही दो महिलाओं को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बचाया  

दिनांक/11/06/2025

Tehri/Uttarakhandprime 24×7 

टिहरी। गंगा में बह रही दो महिलाओं को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस समय लगभग साढे तीन बजे एक परिवार कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से नीम बीच/पांडव पत्थर के पास गंगा स्नान करने आया था। गंगा स्नान करते हुए एक महिला का पैर फिसलने के कारण दूसरी महिला उसे बचाने गई। जिसे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगी तथा घबराकर शोर मचाने लगी। उक्त महिलाओं को बहता हुआ देखकर नीम बीच पर नियुक्त 40 वाहिनी हरिद्वार/आपदा राहत दल के कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बहने वाली महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। परिवार के सदस्यों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया। रेस्क्यू किये गए महिलाओं का नाम प्रीति रावत पुत्री पदम सिंह रावत निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, सुनीता देवी पत्नी पुत्री पदम सिंह रावत निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button