DehradunUncategorizedउत्तराखंड

गंगा में नहाते हुए पर्यटक गंगा में डूबा, तलाश जारी

गंगा में नहाते हुए पर्यटक गंगा में डूबा, तलाश जारी

दिनांक/21/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत चीला शक्ति नहर में कौड़िया पुल के पास दिल्ली के पांच पर्यटक नहाने उतर गए। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से दो पर्यटक नहर में बह गए। शोर मचने पर एक दुकानदार ने एक पर्यटक को डूबने से बचा लिया। दुसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद नहर में राफ्ट की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। फिलहाल नहर में बहने वाले पर्यटक का कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया नहर में बहने वाले पर्यटक की पहचान 24 वर्षीय मयंक निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि दुकानदार ने जिस पर्यटक को बचाया है। उसका नाम दिल्ली निवासी अखिलेश है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button